Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मोहन स्वीट्स एंड बेकर्स रेस्टोरेंट का उद्घाटन, पहले दिन ग्राहकों को मिली...

मोहन स्वीट्स एंड बेकर्स रेस्टोरेंट का उद्घाटन, पहले दिन ग्राहकों को मिली छूट

0

अयोध्या। शहर में खानपान की सुविधा को विस्तार देते हुए सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रिकाबगंज रोड पर मोहन स्वीट्स एंड बेकर्स रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया। रेस्टोरेंट का शुभारंभ पंडित शिव शंकर शास्त्री ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक राजेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहन स्वीट्स के नाम से उनकी मिठाई की दुकान पहले से संचालित है और अब उसी नाम से रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है तथा यहां खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन के अवसर पर पहले दिन ग्राहकों को खाने-पीने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में रवि गुप्ता, आदित्य गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version