अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को होने वाले राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जायजा लिया। उन्होंने जीआईसी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथकेआगमनकोलेकरअयोध्यामेंव्यापकतैयारियांकीगईहैं।आंगनबाड़ीकार्यकर्त्रियोंऔरसहायिकाओंकेसम्मानकायहराज्यस्तरीयकार्यक्रमअयोध्याकेलिएमहत्वपूर्णअवसरहै। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंच, बैठने, पेयजल, पार्किंग और यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करना है।