Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मन की बात से मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश, महानगर के सभी...

मन की बात से मिला राष्ट्र निर्माण का संदेश, महानगर के सभी बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर के सभी बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बूथ समितियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम सुनकर प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की।

बूथ संख्या-8, सहादतगंज में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री की ‘मन की बात‘ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। बूथ संख्या-214, साकेतपुरी कॉलोनी में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के प्रेरणादायी प्रयासों का उल्लेख प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की प्रेरणा देता है। तिवारी मंदिर, अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि “‘मन की बात‘ केवल संवाद नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है। कलश आयुर्वेदम, देवकाली में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ समिति एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि “भाजपा का प्रत्येक बूथ संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। ‘मन की बात‘ के माध्यम से प्राप्त प्रेरणा को प्रत्येक कार्यकर्ता घर–घर तक पहुंचाएगा।

विद्याकुंड वार्ड में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व शशि प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्र व किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने रायबरेली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में, शैलेन्द्र कोरी ने रेलवे कालोनी, परमानंद मिश्र व मुकेश तिवारी ने हनुमानगढी शक्ति केन्द्र, तिलकराम मौर्य व अरविन्द सिंह ने नरियावा, रवि सोनकर ने रेतिया,  ने बूथ समिति एवं स्थानीय नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरान्त कार्यकर्ताओं को डिजीटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित किया गया।

 मनोज जायसवाल, हेमंत जायसवाल, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, मंडल महामंत्री प्रांशु अग्रवाल, वरूण चौधरी, राकेश पाण्डेय, सुधा पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाण्डेय, अशोक तिवारी, अंकित सिंह, डीसी टंडंन, सुजीत सिंह, मोनी जायसवाल, कर्मराज गुप्ता, हरि सहाय, रामभजन सिंह, वीर प्रताप, मधुकर आनंद, राधेश्याम मौर्या, पार्षद सुशील प्रताप सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय अनिल कुमार, डा पंकज श्रीवास्तव ने विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version