Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कारगिल विजय दिवस पर भाजपाईयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चलाया स्वच्छता...

कारगिल विजय दिवस पर भाजपाईयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चलाया स्वच्छता अभियान

0

अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर की ओर से महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा उसके बाद शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि, “कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनका बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में रीना द्विवदी, गरिमा मौर्या, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल, दिनेश कन्नौजिया, चंदन कसेरा, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version