Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया, कटा पैर

मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ ट्रेन की चपेट में आया, कटा पैर

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे क्रासिंग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे पटरी पार करते समय मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। हादसे के बाद वह लंबे समय तक मौके पर तड़पता रहा, लेकिन उसे समय पर इलाज के लिए कोई सहायता नहीं मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, बैरागल गांव निवासी पंचम प्रजापति 62 वर्ष पुत्र रामचरण, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाते हैं, रविवार दोपहर प्लेटफार्म संख्या-एक से प्लेटफार्म संख्या-दो पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंची। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक कोई वाहन मौके पर नहीं आया। इस बीच घायल अधेड़ लगभग आधे घंटे तक तड़पता रहा।

बाद में सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उन्हें किसी तरह उठाकर मालीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version