अयोध्या। मेरठ सिटी से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अब विस्तार वाराणसी कैंट तक कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव करेगी। बुधवार को ट्रेन के प्रथम आगमन पर स्टेशन परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। स्टेशन पर उनके पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। अयोध्या धाम को कई वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन की सौगात मिलना इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या अब वैश्विक मानचित्र पर तीर्थ और पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदेभारतकाठहरावअयोध्याकीजनताकेलिएसुखदसमाचारहै।इससेश्रद्धालुओंऔरपर्यटकोंकोसीधीऔरसुविधाजनकयात्राकाविकल्पमिलेगा।यहअयोध्याकेविकासऔररोजगारकीदिशामेंभीमीलकापत्थरसाबितहोगा।
ट्रेन तय समय पर मेरठ से वाराणसी के बीच संचालित होगी और अयोध्या धाम स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। प्रथम आगमन पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।