Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सुनी बेनीगंज देवकाली प्रभावितों की समस्याएं

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सुनी बेनीगंज देवकाली प्रभावितों की समस्याएं

0

◆ आवास विकास के अधिकारियों को सामंजस्य के आधार पर मामले के निराकरण के दिए निर्देश


अयोध्या। बेनीगंज देवकाली मोड़ के पास दशकों से निवास कर रहे दर्जन भर परिवार को आवास विकास द्वारा हटाए जाने की कार्रवाई प्रारम्भ होने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। इस मामले की जानकारी मिलने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके पक्ष में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की  प्राथमिकता है कि किसी भी हाल में गरीब और सामान्य परिवारों को बेघर न होना पड़े। योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन साथ ही यहां वर्षों से बसे लोगों की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि परिषद के अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि समाधान सामंजस्य के आधार पर ही होना चाहिए, ताकि किसी को भी अन्याय का सामना न करना पड़े।

विधायक ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों से वार्ता कर सभी प्रभावितों की उचित व्यवस्था करने तथा मामले में सामंजस्य के आधार पर निराकरण करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाए रखने की है। इसीलिए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व उचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और तब तक प्रयासरत रहेंगे जब तक सभी परिवारों को न्यायोचित समाधान नहीं मिल जाता। मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह सहित बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version