Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम से होकर दौड़ेगी मेरठ–वाराणसी वंदे भारत, विधायक ने दिखाई हरी...

अयोध्या धाम से होकर दौड़ेगी मेरठ–वाराणसी वंदे भारत, विधायक ने दिखाई हरी झंडी


अयोध्या। मेरठ सिटी से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अब विस्तार वाराणसी कैंट तक कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव करेगी। बुधवार को ट्रेन के प्रथम आगमन पर स्टेशन परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। स्टेशन पर उनके पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। अयोध्या धाम को कई वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन की सौगात मिलना इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या अब वैश्विक मानचित्र पर तीर्थ और पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत का ठहराव अयोध्या की जनता के लिए सुखद समाचार है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह अयोध्या के विकास और रोजगार की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

ट्रेन तय समय पर मेरठ से वाराणसी के बीच संचालित होगी और अयोध्या धाम स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। प्रथम आगमन पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments