Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क दुर्घटना में घायल मामा की इलाज के दौरान मौत, बहन व...

सड़क दुर्घटना में घायल मामा की इलाज के दौरान मौत, बहन व भांजे की हालत गम्भीर

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर-बसखारी मार्ग पर अशरफपुर मजगवां गांव के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक, महिला और नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चे का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।बताया जाता है कि बसखारी थाना क्षेत्र के डोडो गांव निवासी नसीम (25) अपनी बहन कमाया (43) और भांजे अबू सहमा (9) को बाइक से लेकर आजमगढ़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर-बसखारी मार्ग पर अशरफपुर मजगवां गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। सूचना पर जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नसीम ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला और बच्चे का इलाज जारी है।हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version