Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रबुद्ध जनों...

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद

0

अयोध्या। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को प्रदेश सरकार की बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने देवकाली स्थित रघुकुल सदन में प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। इस अवसर पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। राज्य मंत्री ने उपस्थित जनों को स्वेदशी का संकल्प दिलाया।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक आत्मनिर्भर बने और समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग की योजनाओं — जैसे पोषण अभियान, एक जिला एक उत्पाद योजना और स्वरोजगार कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं, जिनसे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सशक्त भारत के लिए सशक्त समाज जरूरी है। जब हर व्यक्ति अपने श्रम और कौशल से आत्मनिर्भर बनेगा, तभी देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या जैसे तीर्थ और सांस्कृतिक शहरों में आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।

मौके पर व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल, संजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश मणि त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत जायसवाल, अनिल मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, दिव्य प्रकाश तिवारी सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version