अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने रविवार को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के करियप्पा नगर मंडल अंतर्गत शक्तिकेंद्र अंबेडकरनगर के बूथ संख्या-25, बेगमगंज गढ़ैया में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मनकीबात‘ का सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि ‘मनकीबात‘ प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदीकाऐसाजनसंवादहै, जिसनेदेशवासियोंकोराष्ट्रनिर्माणकेअभियानसेजोड़नेकाकार्यकियाहै।यहकार्यक्रमकेवलविचारोंकाआदान–प्रदाननहीं, बल्किसमाजमेंसकारात्मकपरिवर्तन, जनभागीदारीऔरसेवाभावकोबढ़ावादेनेकाप्रभावीमाध्यमबनचुकाहै।प्रधानमंत्रीअपनेप्रत्येकसंबोधनमेंसमाजकेउनप्रेरणादायीव्यक्तित्वोंऔरप्रयासोंकोसामनेलातेहैं, जोबिनाकिसीप्रचारकेराष्ट्रहितमेंकार्यकररहेहैं।इससेदेशभरकेलोगोंकोप्रेरणामिलतीहैकिवेभीअपनेक्षेत्रमेंसकारात्मकबदलावकेलिएआगेआएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को मजबूत करता है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार संवाद कर प्रधानमंत्री देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, पार्षद जितेंद्र निषाद, शुभम चौबे, चंदन कसेरा, सर्वेश गुप्ता, राम सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।