Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर थाना परिसर में आरक्षी को थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी ने सीओ...

थाना परिसर में आरक्षी को थप्पड़ मारने का आरोप, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना परिसर में शनिवार को जिले के सर्विलांस सेल प्रभारी पर एक आरक्षी को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित आरक्षी ने विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जांच सीओ टांडा को सौंप दी है।

बताया जाता है कि शनिवार को मालीपुर थाना परिसर में किसी बात को लेकर सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव और एक आरक्षी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान सर्विलांस प्रभारी ने आरक्षी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरक्षी ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जांच के आदेश देते हुए सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल को जांच सौंपी है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें मामले की जांच मिली है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

वहीं, सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए घटना से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि उनके साथ हुई घटना का आरोप बेबुनियाद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version