Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर पुस्तक का विमोचन, शोषणमुक्त समाज...

छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर पुस्तक का विमोचन, शोषणमुक्त समाज पर हुई चर्चा

0

अयोध्या। मानव विकास पार्टी के तत्वावधान में रविवार को प्रेस क्लब में महान समाज सुधारक एवं आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज की 153वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आर्थिक समता क्यों और कैसे पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के सामाजिक योगदान तथा आर्थिक समानता की अवधारणा पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानव विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामतिलक वर्मा ने कहा कि पुस्तक में ऐसी व्यवस्था का उल्लेख किया गया है, जिसमें उत्पादन के साधनों पर व्यक्तिगत नियंत्रण के स्थान पर सामूहिक स्वामित्व और सार्वजनिक भागीदारी की अवधारणा को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य शोषणमुक्त समाज की स्थापना तथा मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों और वंचित वर्गों के लिए समान अवसरों और रोजगार की व्यवस्था पर विचार प्रस्तुत करना है। उनके अनुसार इस व्यवस्था में आर्थिक असमानता कम होने के साथ समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिलने की परिकल्पना की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनिवास वर्मा सहित अशोक धनकड़ (लखनऊ), इन्द्र प्रकाश बौद्ध (उन्नाव), संजय गौतम (सिद्धार्थनगर), डॉ. एस.एस. पटेल (महाराजगंज), रामसागर वर्मा, डॉ. सर्वेश वर्मा, सभाराज वर्मा, वीजेन्द्र सिंह (नोएडा), मयाराम वर्मा, सुनील निषाद, नागेश्वरनाथ कोरी, मानव विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश बौद्ध, तीर्थराज वर्मा, घनश्याम पटेल, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, रामजनम वर्मा, धनीराम वर्मा, आशीष पटेल, अमित आर.के. भाई तथा डॉ. अवधेश वर्मा ने छत्रपति शाहू जी महाराज के जीवन, सामाजिक सुधारों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहासकार एवं विचारक प्रो. विलास खरात (महाराष्ट्र) ने की, जबकि उद्घाटन उत्तर प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version