Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर विद्युत खंड व नेवादा उपखंड को मिले नए अधिकारी, संभाला कार्यभार

मालीपुर विद्युत खंड व नेवादा उपखंड को मिले नए अधिकारी, संभाला कार्यभार

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर।  बीते लगभग 10 दिनों से जलालपुर विद्युत खंड और नेवादा विद्युत उपखंड के पद रिक्त होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। इस दौरान दोनों इकाइयों का अतिरिक्त प्रभार मुकेश मौर्य देख रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे पदों पर नए अधिकारियों ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।

 बरेली से स्थानांतरित होकर आए संजय यादव ने नेवादा विद्युत उपखंड के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं मुरादाबाद जनपद से स्थानांतरित होकर आए सुभाष चंद्र यादव ने जलालपुर विद्युत खंड में अपना पदभार ग्रहण किया।

नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के साथ-साथ लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने तथा विभागीय योजनाओं और अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील भी की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version