Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकैम्प लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य

कैम्प लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने रूदौली विधानसभा के मवई मंडल ग्राम सभा नूरपुर तथा अमाहिया में कैम्प लगाकर ग्रामवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा पूर्व सांसद का स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी देश प्रथम की नीति तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता में संगठन को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में युवाओं को नए अवसर मिले है, किसान समृद्ध हुए हैं, गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है।, महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिकों को सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने तथा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, यह पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण आज संभव हुआ है।

कैम्प में जिला मंत्री धर्मेन्द्र सिंह, प्रधान सुनील मिश्र, गजराज यादव, मनोज मिश्र, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments