Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभात नगर शाहगंज मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू, पूर्व सांसद थे...

प्रभात नगर शाहगंज मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू, पूर्व सांसद थे प्रयास रत


अयोध्या। अलीगंज-देहली-साहबगंज-शाहगंज-प्रभातनगर के चैनेज 25.800 किमी से 52.100 किमी. तक में चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द ही प्रारम्भ हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। 26.300 किमी. चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य में कुल 49 करोड़ की लागत आएगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह इस सड़क के सृदृढ़ीकरण के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री उ.प्र. को पत्र लिख कर इसके लिए अनुरोध किया था। टेडर प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर पूर्व सांसद ने अयोध्या वासियों की ओर से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

पूर्व सांसद ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या तथा उसके समीपवर्ती इलाकों का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रभातनगर से शाहगंज मार्ग से रोजाना हजारों लोग अयोध्या शहर आते है। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से इन लोगों को अयोध्या पहुंचने में सुविधा होगी। सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से इन क्षेत्रों में रोजगार का विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments