Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर्षित पांडे मिस्टर फ्रेशर एवं हर्षिता पांडे मिस फ्रेशर चुनी गई

हर्षित पांडे मिस्टर फ्रेशर एवं हर्षिता पांडे मिस फ्रेशर चुनी गई


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में संचालित बीएससी प्रोग्राम के छात्र-छात्राओं द्वारा नवागत छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरूआत बीएससी प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. चयन कुमार मिश्र द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। फ्रेशर्स पार्टी में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा नवागत छात्रों के लिए मनोहारी प्रस्तुति की गई। जिसमें नृत्य, गायन, रैंप वॉक, मिमिक्री, हास्य कविता व अन्य प्रतिभाओं का परिचय दिया गया। इसमें ’हर्षित पांडे को मिस्टर फ्रेशर एवं हर्षिता पांडे को मिस फ्रेशर चुना गया। इन दोनों को क्राउन पहनाकर स्वागत किया गया।

       इस अवसर पर समन्वयक प्रो. चयन कुमार ने कहा कि अनुशासन में रहते हुए शिक्षा को पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई महापुरुषों के उद्धरण देते हुए जीवन में सफल होने के मंत्र दिए। मौके पर बीएससी प्रोग्राम के शिक्षक डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. जितेंद्र कौशल श्रीवास्तव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. मिथिलेश तिवारी, डॉ. गया प्रसाद, डॉ. ज्ञानेश्वर गुप्ता, डॉ.संदीप रावत एवं समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments