Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। बुधवार अपराह्न तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाई, वहीं कई स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया। आंधी के चलते विभिन्न मार्गों पर पेड़ और उनकी शाखाएं गिरने से घंटों तक यातायात बाधित रहा। तहसील परिसर में पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से आधा दर्जन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोपहर करीब तीन बजे बूंदाबांदी के साथ मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जलालपुर-अकबरपुर तथा जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तहसील परिसर में जामुन के पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर नीचे खड़ी मोटरसाइकिलों पर गिर गई। इससे करीब आधा दर्जन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं ब्लॉक गेट के सामने जलभराव होने से अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को पानी में उतरकर अपने वाहन निकालने पड़े। कई लोग जूते-चप्पल हाथ में लेकर जलमग्न क्षेत्र से गुजरते दिखाई दिए।

मालीपुर थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में खेत में काम कर रही उर्मिला (40) पत्नी पृथ्वी पाल पर पेड़ की शाखा गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

आंधी और आकाशीय बिजली का असर पेट्रोल पंपों पर भी देखने को मिला। एक पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सभी लेखपालों को क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version