Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्राम प्रहरियों का बढ़ा मानदेय, पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की...

ग्राम प्रहरियों का बढ़ा मानदेय, पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने वाले ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने ग्राम प्रहरियों के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके सहयोग से पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर ग्राम प्रहरियों ने प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version