Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान 20 वर्षीय उमेश कुमार राजभर उर्फ करिया पुत्र स्वर्गीय मनीराम राजभर निवासी कमालपुर विजयगांव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम राबीबहाउद्दीनपुर की एक नाबालिग बालिका के साथ करीब एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने के आरोप में 10 अक्टूबर को अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक सचिन्द्र यादव और कांस्टेबल अभिनंदन सिंह की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version