Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पंचायत भवन से लाखों का सामान चोरी, अभिलेख भी गायब

पंचायत भवन से लाखों का सामान चोरी, अभिलेख भी गायब

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का कुंडी तोड़कर उसमें रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान व महत्वपूर्ण अभिलेख चोरी कर लिए। घटना जलालपुर तहसील के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बडेपुर स्थित पंचायत भवन की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अज्ञात चोर पंचायत भवन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखा कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, सीपीयू, पीवीआर समेत अन्य सामान उठा ले गए। इसके साथ ही पंचायत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख भी चोरी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पीआरबी को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी शिवाकांत मिश्रा ने सम्मनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version