Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर घर में घुसकर गाली-गलौज और पत्नी से अभद्रता का आरोप

घर में घुसकर गाली-गलौज और पत्नी से अभद्रता का आरोप

0

जैतपुर, अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार में जमीन पर कब्जे की नीयत से घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अब्दुल जब्बार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, अब्दुल कादिर व फन्हुर्रहमान पुत्रगण अब्दुल रहमान, नितेश पांडेय पुत्र जयशंकर पांडेय और एक अज्ञात व्यक्ति निवासी दुल्हूपुर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि वे उनकी जमीन की जबरन नापजोख करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। थाने जाते समय रास्ते में रोककर उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपित फरार हो गए। कटका थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version