Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विषैले जंतु के डसने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विषैले जंतु के डसने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार रात चारपाई पर सो रही 18 वर्षीय युवती को किसी विषैले जंतु ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की 18 वर्षीय पुत्री मधुलिका मंगलवार रात अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, युवती की जान नहीं बच सकी।

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version