Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने 50 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो...

कोतवाली नगर पुलिस ने 50 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

0

अयोध्या। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 19 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 12 जनवरी को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित अंजनी जायसवाल के खाली मैदान से अभियुक्त जैनुल्लाह पुत्र जुग्गू और शाहिम अली पुत्र जैनुल्लाह, निवासी हथिलाही थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अन्य स्थानों पर की गई चोरियों की जानकारी देने पर वजीरगंज केवटहिया स्थित दुर्जन की बगिया से विभिन्न चोरियों का माल बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर सहित अन्य थानों में दर्ज मामलों के तहत अभियोग पंजीकृत है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी में पायल, पावजेब, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चैन, करधन, बिछुआ सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त जैनुल्लाह के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version