Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कथा व्यास का जन्मदिन

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कथा व्यास का जन्मदिन

0

अयोध्या। कथा व्यास राजनंदनी किशोरी का तेरहवां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर ज़रूरतमंदो को कंबल वितरण किया गया। संत महंत सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के लिए वृहद भंडारा का आयोजन किया गया। कथा व्यास राजनंदनी किशोरी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
आयोजको ने बताया कि बहुत छोटी सी उम्र से ही राजनंदनी श्रीमदभागवत कथा के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रही है। इस मौके पर बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, स्वामी दामोदर दास, मोतिहारी मंदिर के महंत स्वामी राम प्रवेश दास, तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य जी महराज, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फिलहाल सेवा दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने वाली कथा व्यास राज नंदनी किशोरी धर्मपथ के ठीक सामने किशोरी कृपा सेवा ट्रस्ट के द्वारा एक बहुमजिला वृद्धा आश्रम का भी निर्माण करा रही है। इसी निर्माणाधीन कैम्पस में सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version