Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गन्ना कटाई को लेकर विवाद, चार मजदूर घायल, नौ हिरासत में

गन्ना कटाई को लेकर विवाद, चार मजदूर घायल, नौ हिरासत में

0

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के बरई कला गांव में सोमवार को गन्ना कटाई को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लखीमपुर खीरी से आए मजदूरों और स्थानीय युवकों के बीच हुए संघर्ष में चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार बाहरी मजदूर एक किसान के खेत में गन्ना छील रहे थे, उसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और मजदूरों पर दबाव बनाते हुए उन्हें अपने खेत में काम करने के लिए ले जाने लगे। मजदूरों ने विरोध किया तो उन पर डंडों और हॉकी स्टिक से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए किसान को भी चोटें आईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होगया। वायरल वीडियो में कुछ युवकों को मजदूरों के साथ मारपीट करते और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। पीड़ितों ने तहरीर में विजय यादव समेत चार स्थानीय व्यक्तियों को नामजद किया है। आरोपियों पर मारपीट, धमकी और जबरन मजदूरी कराने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version