Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर दो लाख के जेवरात चोरी

ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर दो लाख के जेवरात चोरी

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में नकब लगाकर सेंधमारी की और लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पर हुई।


दुकान मालिक ने दी जानकारी


पीड़ित अविनाश कुमार, निवासी मित्तूपुर आजमगढ़, सुरहुरपुर बाजार में राधेश्याम शर्मा के मकान में किराए पर ज्वेलर्स की दुकान चला रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वे लौटे तो देखा कि दुकान की पिछली दीवार में नकब बना हुआ है और अंदर रखे कीमती जेवरात गायब हैं।


सूचना पर पहुंची पुलिस


चोरी की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, थानाध्यक्ष का कहना है कि दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है, सामान गायब नहीं हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


व्यापारियों में आक्रोश


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों और बाजार के लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से बाजार में असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version