Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस द्वारा निकाला गया जन संवाद यात्रा

कांग्रेस द्वारा निकाला गया जन संवाद यात्रा


जलालपुर अंबेडकर नगर। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस को पुनर्जीवन देने के उद्देश्य से निकाली जा रही जन संवाद न्याय यात्रा को समर्थन देने के उद्देश्य से कांग्रेसियों द्वारा जन संवाद न्याय यात्रा निकाली गई। कांग्रेस के जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक परिसर में बने शहीद स्मारक के माल्यार्पण के साथ किया गया। माल्यार्पण  के पश्चात एकत्रित कांग्रेसियों ने ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में एक रैली की शक्ल लेते हुए ब्लॉक परिसर से जलालपुर नगर के यादव चौराहे तक जन संवाद न्याय मार्च निकाला। इस जन संवाद यात्रा में किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील सिंह, प्रदेश के सोशल मीडिया सचिव ब्रजेश सिंह यादव, ब्लॉक कमेटी के उपाध्यक्ष मिसम रजा, जिला सचिव गजेंद्र पाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मुर्तजा, न्याय पंचायत लाभापार अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments