Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहॉस्पिटल के प्रथम स्थापना दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

हॉस्पिटल के प्रथम स्थापना दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन


अयोध्या। दर्शन नगर के निधान का पुरवा स्थित गौरव हॉस्पिटल के प्रथम वर्षगांठ पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. के आर वर्मा ने किया। शिविर में 250 मरीजां को परामर्श व निशुल्क दवा दी गई।

गौरव हॉस्पिटल के डायरेक्टर रामशिला पटेल ने बताया कि गौरव हॉस्पिटल का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें आए हुए चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा गया।  चिकित्सा शिविर को लगातार क्षेत्र में जगह-जगह पर लगाया जाता है। शिविर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलाया गया। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों के ऑपरेशन औऱ सजरी के लिए विशेष छूट का गौरव हॉस्पिटल ने निर्णय लिया था।

शिविर में न्यूरोसर्जन डा. परमात्मा मौर्य, नेत्र सर्जन डा. प्रमोद, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अखिलेश पटेल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सारिका, शिशु नवजात एवं शिशु किडनी रोग विशेषज्ञ डा. अवधेश वर्मा, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ डा. अखिलेश पटेल, ऑर्थोपेडिक डा. सत्येंद्र वर्मा न्यूरो साइकियाट्रिस्ट डा. एके वर्मा औऱ फिजिशियन डा. विनय वर्मा मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments