Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुंबई से पैदल 39 दिन का सफर तय करके शबनम शेख पहुंची...

मुंबई से पैदल 39 दिन का सफर तय करके शबनम शेख पहुंची मिल्कीपुर


◆ शबनम बोली फतवा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद


मिल्कीपुर ,अयोध्या। रामलला के दर्शन अभिलाषा लेकर मुंबई से पैदल निकलीं मुस्लिम युवती शबनम शेख अयोध्या सीमा में प्रवेश कर मिल्कीपुर पहुंच गई है। राम भक्तों द्वारा जगह-जगह फूलों की मालाओं तथा भगवा गमछा भेंट कर स्वागत किया जा रहा है। जलपान कराया जा रहा है।

शबनम शेख ने बताया कि उन्हें पैदल यात्रा करते रविवार को 39 दिन हो चुके हैं। उनका मकसद केवल भगवान श्री राम का दर्शन करके उनका चरण स्पर्श करना है। हिंदू की बस्ती में रहने से रामायण, रामलीला सहित भगवान श्री राम पर आधारित धारावाहिक व कहानियों को देखने व सुनने में उन्हें बचपन से रूचि है। उन्हें बचपन से ही भगवान श्री राम के प्रति अपार श्रद्धा है। शबनम ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को वह श्री राम के दर्शन करने के लिए मुंबई से पैदल 1420 कि०मी० की यात्रा तय करके रविवार को बारुन बाजार पहुंचकर रात्रि विश्राम किया है। अब उन्हें रामलला के दर्शन करने को 20 कि०मी० का सफर तय करना है। उनके साथ तीन सहयोगी विनीत पांडे व रमन राज शर्मा मुंबई से तथा शुभम गुप्ता भोपाल से है। फतवा जारी होने से पुलिस उनकी सुरक्षा में मुस्तैद है। पुलिस सुरक्षा में शबनम शेख करेंगी रामलला का दर्शन पूजन। उन्होंने यह भी कहा कि फतवा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता क्योंकि जिस देश में वह रहती है वहां संविधान तथा कानून का दबदबा है। रविवार को शबनम शेख सहित उनके तीन सहयोगियों का अयोध्या जनपद की सीमा के अंदर कुमारगंज, तेंधा, मिल्कीपुर, इनायत नगर, सोरही मील, सेवरा मोड़ व कुचेरा बाजार सहित बारुन बाजार पहुंचने पर अरुण गुप्ता, सुशील मिश्रा, रविंद्र यादव, राधेश्याम त्यागी सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments