Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बेलपत्र, गंगाजल और दूध से हुआ जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बेलपत्र, गंगाजल और दूध से हुआ जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

0

बसखारी, अम्बेडकर नगर। रविवार को महा शिवरात्रि पर शिवालयो में देवाधिदेव महादेव की स्तुति करते हुए श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव की जय करो के साथ क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों ने व्रत रखते हुए बेल,धंतूर, भांग, बेर,ईख के टुकड़े (गेड़ी), गुड़, पुष्प शिवजी को प्रिय आदि पूजा सामग्री के साथ चंदन, अबीर लगाते हुए गाय के दूध, व गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए पूजा आराधना शुरू की।कौडाही, लहटोरवा, फसफस दासकी कुटी, शुक्ल बाजार, बसखारी,किछौछा, गोबिन्द साहब, सहित ग्रामीणांचल मे भी शिव मन्दिरो मे जलाभिषेक के लिए श्राद्धालुओ की भीड़ देर रात तक चलता रही। कहीं-कहीं शिवालयों पर भंडारे का भी आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से क्षेत्र के शिवालयों में महिला व पुलिस बल भी तैनात रहे ।वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ क्षेत्र के शिवालयों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख करते हुए देखे गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version