Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्रामवासियों की पहल पर खलिहान की भूमि से  हटा अवैध कब्जा

ग्रामवासियों की पहल पर खलिहान की भूमि से  हटा अवैध कब्जा

0

अंबेडकर नगर। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश का पालन करने के लिए राजस्व की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। हालांकि अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए स्थानीय नागरिकों को भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन की मंशा है कि सरकारी एवं सार्वजनिक जमीनों से अवैध आक्रमण को चिन्हित कर जिम्मेदार अधिकारी हटवाने का प्रयास शुरू कर दे। लेकिन इस दिशा में राजस्व टीम की शिथिलता अक्सर ही सामने आती है। लेकिन जब कोई स्थानीय नागरिक इस दिशा में पहला करता है। तो मजबूरन राजस्व टीम के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए विवश होना पड़ता है।  विकासखंड बसखारी के क्षेत्र पंचायत उमरपुर मीनापुर में खलिहान की भूमि पर स्थानीय निवासी सुनील कुमार, सतिराम के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसे ग्राम पंचायत के निवासियों की शिकायत पर राजस्व की टीम ने गांव में पहुंचकर गाटा संख्या 124 मे स्थित 0.120 हेक्टेयर खलिहान की भूमि को ट्रैक्टर से जुतवाकर कानूनगो रामनारायण गौड़, लेखपाल प्रभात ,ग्राम प्रधान राकेश वर्मा व कई अन्य ग्रामवासियों की मौजूदगी में कब्जा हटवाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version