Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारोडवेज से सिविल लाइन तक गूंजा जय श्रीराम, अयोध्या में श्रद्धा और...

रोडवेज से सिविल लाइन तक गूंजा जय श्रीराम, अयोध्या में श्रद्धा और सेवा का संगम


◆ सर्किट हाउस के बगल पूर्व सांसद ने व पार्टी कार्यालय के बगल पूर्व महापौर ने किया भण्डारे की शुरूआत


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह संयोजन में रामभक्तों द्वारा सर्किट हाउस के बगल रोडवेज पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। वैदिक मंत्रोंचार के बीच पूर्व सांसद लल्लू सिंह दीप प्रज्जवलन के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भजन की मधुर ध्वनि ने पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। प्रसाद वितरण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम लगायी गयी थी। भण्डारे की व्यवस्थापक जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह थे।

पूर्व सांसद ने कहा कि भारतीय संस्कृति के आदर्श भगवान राम है। राम का आदर्श जीवन भारतीय संस्कृति का एक ऐसा दिव्य प्रभा मण्डल है जो सम्पूर्ण विश्व को अलोकित कर रहा है। जेठ के अंतिम मंगल पर भण्डारे का रामभक्तों ने आयोजन के द्वारा व प्रसाद ग्रहण करके विश्वबंधुत्व की भावना का संचार किया। उन्होने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं प्रदान करने के लिए डबल इंजन सरकार संकल्पित है।

मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, करुणाकर पांडे, इंजी. रणवीर सिंह, राम धीरज पांडे, एस के तिवारी फौजी, मुकेश मौर्य, भानु प्रताप, लवलेश दुबे साहित्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है।

पार्टी कार्यालय सिविल लाइन के बगल शिवम् शुक्ला के संयोजन में भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे के शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश समाहित है। भण्डारों में प्रसाद ग्रहण करके इस संदेश को भक्त अपने भीतर आत्मसात करते है।

मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल परमानंद मिश्रा, शैलेंद्र कोरी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments