◆ सर्किट हाउस के बगल पूर्व सांसद ने व पार्टी कार्यालय के बगल पूर्व महापौर ने किया भण्डारे की शुरूआत
अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह संयोजन में रामभक्तों द्वारा सर्किट हाउस के बगल रोडवेज पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा। वैदिक मंत्रोंचार के बीच पूर्व सांसद लल्लू सिंह दीप प्रज्जवलन के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भजन की मधुर ध्वनि ने पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया। प्रसाद वितरण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम लगायी गयी थी। भण्डारे की व्यवस्थापक जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह थे।
