Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड कार्य में तेजी लाने के निर्देश

परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड कार्य में तेजी लाने के निर्देश

0

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को 84 कोसी, 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को बकाया भुगतान शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को आदेशित किया कि परिक्रमा से पूर्व सभी कार्य तेजी गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।

रिंग रोड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण से संबंधित ग्रामों की भूमि का मूल्यांकन तत्काल कराया जाए। उन्होंने लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि इससे निर्माण कार्य में गति लाई जा सकेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (भूमि अधिग्रहण) ने परिक्रमा मार्ग और रिंग रोड की अब तक की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (नगर), संबंधित उपजिलाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version