Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियाँ, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

सड़क किनारे फेंकी गई मरी हुई मुर्गियाँ, दुर्गंध से परेशान ग्रामीण

0

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेंवार अंतर्गत धरमपुर गांव में मानकविहीन तरीके से संचालित पोल्ट्री फार्म ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पोल्ट्री फार्म संचालक मृत मुर्गियों को खुले में फेंक रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई है और बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि संचालक द्वारा मृत मुर्गियों को बोरे में भरकर खेंवार संपर्क मार्ग स्थित हौदवा तालाब के पास खेतों के किनारे फेंक दिया जाता है। बदबू के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कुत्ते मृत मुर्गियों को गांव के अंदर घसीट कर ले जाते हैं, जिससे घर-आंगन तक दुर्गंध फैल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय विभागीय स्तर पर पोल्ट्री फार्म को संरक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पोल्ट्री फार्म नियमों की अनदेखी करते हुए आबादी क्षेत्र के पास खोला गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मानकविहीन पोल्ट्री फार्म को बंद कराने और संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version