Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश, घाटों से...

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश, घाटों से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर जोर

0

◆ डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक


◆ विद्युत पोलों की नंबरिंग मानक के अनुरूप कराने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश


अयोध्या। दीपोत्सव महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार देर शाम कैंप कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति परखी गई। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल और लोक निर्माण विभाग को शेष निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने को कहा। राम की पैड़ी और सरयू नहर खंड क्षेत्र में लगाए जा रहे विद्युत पोलों की नंबरिंग निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश भी दिए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्यटन और संस्कृति विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं, ताकि आयोजन को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विशु राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version