जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस विद्यालय से पढ़कर घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया है। विदित हो कि बीते शुक्रवार को मालीपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की छात्रा दो दिनों से जब स्कूल से घर जाती थी तो उसे एक युवक द्वारा रास्ते में परेशान किया जाता था जिस पर छात्रा ने सारी वाकया अपने परिजनों को बताई जब बीते शुक्रवार को वह स्कूल से घर जा रही थी तभी युवक रास्ते में परेशान करने लगा मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़कर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया इस मौके पर तमाम ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए थे पुलिस ने छात्रा के माँ की तहरीर पर युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शांति भंग के में चालान कर दिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की गई है।