Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव व सचिव डॉ. निशांत सक्सेना ने ली...

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव व सचिव डॉ. निशांत सक्सेना ने ली शपथ, चिकित्सकों ने किया स्वागत

0

अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव और सचिव डॉ. निशांत सक्सेना ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सईदा रिजवी ने दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने नवदायित्व संभालने पर दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में हुए आईएमए के चुनाव में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष श्रीवास्तव अध्यक्ष और डॉ. निशांत सक्सेना सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए थे। चुनाव के बाद उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे, जबकि औपचारिक शपथ ग्रहण अप्रैल में संपन्न हुआ। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उनके कार्यकाल की प्राथमिकता आईएमए भवन का निर्माण कराना होगी, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही चिकित्सकों के लिए नियमित कार्यशालाओं के आयोजन और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version