Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्व-गणना के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार–अपर जिलाधिकारी

स्व-गणना के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें पत्रकार–अपर जिलाधिकारी

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जनगणना-के द्वितीय चरण के तहत संचालित स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मीडिया से सहयोग की अपील की है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए जनपदवासी एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से इस सुविधा की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

जिला जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से भी निर्धारित अवधि में स्व-गणना पूरी करने तथा परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसकी सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version