Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वजीत जायसवाल का निधन, क्षेत्र में शोक...

हीरालाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वजीत जायसवाल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

0
ayodhya samachar

बसखारी, अम्बेडकर नगर । नगर पंचायत असरापुर किछौछा में स्थित हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सर्वजीत लाल जायसवाल का शुक्रवार देर शाम लगभग 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सर्वजीत जायसवाल की शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रहतीं थीं।और सामाजिक कार्यों के साथ लंबे समय से कॉलेज के प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है। शनिवार को हजारों लोगों के नाम आंखों के बीच उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर कर दिया गया।निधन की सूचना मिलते ही उनके घर से लेकर घाट तक पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा युवा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, भरत गुप्ता, सुमित मख्खू वैद्य, ध्रुव मद्धेशिया, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, बसखारी ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन संजय सिंह, बसखारी ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंत लाल कनौजिया सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों ने अंतिम संस्कार में मौजूद रहकर शोकाकुल  परिवार को ढांढस  बंधाते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version