Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जानवर काटने की सूचना पर हड़कंप, दो महिलाएं व एक पुरुष पुलिस...

जानवर काटने की सूचना पर हड़कंप, दो महिलाएं व एक पुरुष पुलिस हिरासत में

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के सेठा कला गांव में शनिवार दोपहर किसी जानवर को काटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके से दो महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने तीनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीनों लोग किसी जानवर को पकड़कर काटने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख तीनों मौके से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ने के बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं और एक पुरुष को अपने अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले आई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version