Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वैश्विक शांति के लिए हवन-पूजन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

वैश्विक शांति के लिए हवन-पूजन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

0

अयोध्या। रामनगरी में वैश्विक शांति और सद्भाव के उद्देश्य से विशेष हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। 101 श्रद्धालुओं वैश्विक शांति  के लिए हवन- पूजन किया। कार्यक्रम दिल्ली स्टडी ग्रुप के नेतृत्व में डॉ. विजय जौली की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंगापुर के छह नागरिक भी शामिल रहे।

अपने अयोध्या प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए डॉ. जौली की चौथी अयोध्या तीर्थयात्रा बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है और यहां से विश्व शांति का संदेश प्रसारित होता है।

राम मंदिर टस्ट के महासचिव चंपत राय ने 23 अप्रैल 2023 को 156 देशों के समुद्र और नदियों के जल से हुए राम मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए डॉ. जौली के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। आधुनिक वास्तुकला तकनीकों से तैयार यह मंदिर हजार वर्षों तक सुरक्षित रहने के उद्देश्य से बनाया गया है और किसी भी प्राकृतिक आपदा का सामना करने में सक्षम है।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ विश्व में शांति, भाईचारे और मित्रता की कामना की। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए अमेरिका-इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन जैसे वैश्विक संघर्षों के शीघ्र समाप्ति की प्रार्थना भी की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version