Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बारह सौ श्रमिकों की बेटियों की शादी का गवाह बनने जा रहा...

बारह सौ श्रमिकों की बेटियों की शादी का गवाह बनने जा रहा है जीआईसी का मैदान

0

अयोध्या, 23 नवम्बर। आने वाले 25 नवम्बर को जीआईसी का मैदान 1200 से अधिक श्रमिकों की बेटियों के विवाह का गवाह बनने जा रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने इसके लिए आवेदन किया है। जिसकी जांच अभी भी चल रही। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। परन्तु अभी इसको लेकर कोई सूचना या दिशा निर्देश नहीं आया है।

उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि करीब 1200 जोड़ो की शादी सामूहिक विवाह में होगी। पंजीकृत श्रमिकों ने विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसमें पात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है। जिनका आवेदन स्वीकृत हो गया है उन्हे विवाह के लिए टोकन दिया जा रहा है। इसमें वर तथा वधू पक्ष से पांच लोगो के भोजन की व्यवस्था की गयी है। गायत्री परिवार हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करायेगा। वहीं मुस्लिमों के विवाह हेतु मौलवियों की व्यवस्था भी की गयी है। दोनो पंडाल अलग अलग होंगे। विवाह का पूरा खर्च श्रम विभाग के द्वारा वहन किया जायेगा। प्रत्येक लाभार्थी को 75 हजार की धनराशि दी जायेगी। जीआईसी के मैदान पर बने पंडाल में प्रत्येक जोड़े के लिए अलग अलग हवन कुंड की व्यवस्था होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version