Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जमीन का सौदा दिखाकर 10.26 लाख रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के...

जमीन का सौदा दिखाकर 10.26 लाख रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

कैंट थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच


अयोध्या। जमीन का एग्रीमेंट कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.26 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कैंट थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के नियावां चौराहा निवासी अविनाश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद मुस्लिम निवासी गौरापट्टी अपने साथ ग्राम जीवपुर, थाना पूराकलंदर निवासी वीरेंद्र दुबे को लेकर उसके पास आए थे। दोनों ने नंदीग्राम के बीबीयापुर स्थित एक भूमि का सौदा तय कराया। आरोप है कि शुरुआती भुगतान के रूप में दो लाख रुपये ऑनलाइन और कुछ नकद राशि दी गई। इसके बाद नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से 5.50 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से जमीन का सौदा तय हुआ।

पीड़ित का कहना है कि वह लगातार रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने की मांग करता रहा, लेकिन आरोपित टालमटोल करते रहे। जमीन मिलने की उम्मीद में उसने अलग-अलग तिथियों में मोहम्मद मुस्लिम को कुल 10 लाख 26 हजार रुपये दे दिए।अविनाश चौधरी के अनुसार, करीब पांच माह बाद जब उसने वीरेंद्र दुबे से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस सौदे में केवल 50 हजार रुपये ही मिले। और वे नोटरी शपथ पत्र की शर्तों पर ही कायम हैं। इसके बाद जब उसने मोहम्मद मुस्लिम से रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसे धमकी दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version