Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मारपीट में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, पांच पर मुकदमा दर्ज

मारपीट में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल, पांच पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी करौंदी गांव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी करिश्मा पत्नी अनिल कुमार के अनुसार, आठ नवंबर की रात उसके देवर प्रदीप और गांव के कप्तान के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर कप्तान, उसकी पत्नी सीमा और शोभावती उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी सास और देवर के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि अगले दिन सुबह कप्तान ने शराब के नशे में रास्ते से आ रहे उसके पति अनिल को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कप्तान, पिंटू, शोभावती, सीमा और अंशू ने एकजुट होकर अनिल को लात-घूंसों और डंडे से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची करिश्मा, उसके जेठ सुनील और देवर प्रदीप को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ मालीपुर तनुज कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version