Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने रखे नशामुक्त भारत के विचार

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने रखे नशामुक्त भारत के विचार

0

◆ महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन,


◆ दिव्या शुक्ला प्रथम, लावण्या गुलाटी द्वितीय और जीनत तृतीय स्थान पर रहीं


अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत अयोध्या के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2027’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर नशामुक्त युवा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह रहे। इस दौरान माय भारत अयोध्या के जिला युवा अधिकारी शिवम जायसवाल सहित उनकी टीम मौजूद रही। प्रतियोगिता का विषय ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत के लिए’ रखा गया था। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने नशे की समस्या, उसके सामाजिक दुष्परिणाम और युवाओं को इससे दूर रखने के उपायों पर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दिव्या शुक्ला ने प्रथम, लावण्या गुलाटी ने द्वितीय और जीनत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागियों को अब राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। वहां उत्तर प्रदेश स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभागी नौ और 10 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विचार रखने का अवसर भी मिल सकता है।

निर्णायक मंडल में राजमोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मंजूषा मिश्रा, सेवानिवृत्त अपर निदेशक एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. सीपी सिंह, बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक अंबरीश सिंह, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के असिस्टेंट प्रोफेसर करुणेश दुबे और विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राम लखन सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. राजीव कुमार मिश्रा एवं डीन अकादमिक डॉ. रीता जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन शक्ति मिश्रा ने किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार मिश्र, गौरव मिश्रा, पीयूष सिंह, कोमल मौर्य, उपेंद्र मौर्य, अशोक कुमार, बृजेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version