Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूर्व मंत्री का आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित, समय से निस्तारित होंगी आडिट...

पूर्व मंत्री का आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित, समय से निस्तारित होंगी आडिट आपत्तियां – महापौर

0

अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ’पवन’ द्वारा ऑडिट रिर्पोट के आधार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार और पूर्वाग्रह से ग्रसित करार देते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऑडिट आपत्तियों का समय से जवाब दिया जाएगा। विभाग सभी आपत्तियों का बिंदुवार जवाब तैयार कर रहा है। उनका निस्तारण होने के बाद यदि कोई भी खामी पाई गई तो दोषी अधिकारी दंडित किए जाएंगे। महापौर बुधवार को नगर निगम कार्यालय सभागार तिलक हाल में पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अयोध्या का विकास रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को दागदार बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आडिट आपत्तियों के आधार पर आरोप लगाना अपरिपक्व होने का प्रतीक है। यह अयोध्या के विकास में अड़ंगा डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर नगर निगम कायम है और उसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, सहित कई पार्षद मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version