Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पूर्व मंत्री ने लगाया कैण्टोमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व मंत्री ने लगाया कैण्टोमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार का आरोप

0

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के दौरान कैण्टोमेंट बोर्ड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने 15 करोड़ से अधिक के ठेका आवंटन में कैण्टोमेंट अधिकारियों पर नियम के विपरीत तथा फर्जी कागजों के आधार पर ठेका देने का आरोप लगाया। पुराने सफाई कर्मचारियों को निकाल कर नई नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कैण्टोमेंट बोर्ड में 15 करोड़ से अधिक का ठेके में ठेकदार उस कार्य की अर्हता को पूरा नही करता है उसे ठेका दिया गया है। फर्जी कागजों के आधार पर ठेकों का आवंटन किया गया। फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर ठेका लिया गया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि जिस कोड से टेंडर निकाला गया उसी कोड से टेंडर डाला गया, टेंडर निकालने वाला भी वही टेंडर डालने वाला भी वही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के खेल में सभी नियमों को ताक पर रख कर ठेके दिए गए। मामले में उन्होंने रक्षा मंत्रालय से जांच की मांग की है।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि कैंट छावनी बोर्ड में कोरोना काल से पूर्व से सफाई कर्मचारी कार्य कर रहें है। कोरोना काल में भी इन सभी कर्मचारियों ने कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य में बिना किसी कमी के केवल कमीशन के चक्कर में इस सफाई कर्मियों को निकाला जा रहा है। इनसे कमीशन मांगा जा रहा है। मामले में पूर्व मंत्री ने सफाई कर्मियों द्वारा दिए रूपये की वापसी तथा जांच कर अधिकारियों पर कार्रवाही की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version