◆ सोमवार को सर्किट हाउस की बैठक में हुए थे शामिल, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत; लखनऊ में ली अंतिम सांस
◆ सडक दुर्घटना में खुशियालगंज के बूथ प्रभारी का हुआ निधन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव का 16/17 नवम्बर की रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दिनभर सामान्य रूप से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहे प्रतीक श्रीवास्तव की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले गए, जहां डिवाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके प्रमोदवन स्थित आवास से रामघाट तक शोक संवेदना व्यक्त करते वाले नेताओं व सामाजिक लोगों का तांता लगा रहा। मंगलवार को अयोध्या के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई प्रवीण श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके परिवार में पत्नी और एक नाबालिग पुत्री हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



